सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news amarican football

Kasganj News: अमेरिकन फ्लैग फुटबॉल में यूपी की टीम को कांस्य

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
kasganj news amarican football
फोटो16केरल में आयोजित अमेरिकन फुटबॉल मैच में कांस्य पदक विजेता कासगंज के ​खिलाड़ी। स्रोत:स्वय
विज्ञापन
मोहनपुरा। केरल के तिरुअनंतपुरम में शनिवार को खेले गए अमेरिकन फ्लैग फुटबॉल टूर्नामेंट में यूपी की टीम को ब्रॉन्ज पदक से संतोष करना पड़ा।
Trending Videos

इंडियन फ्लैग फुटबॉल फेडरेशन की ओर से आयोजित की गई चैंपियनशिप में खेलने के लिए यूपी की टीम बीती 23 फरवरी को कासगंज जंक्शन से रवाना हुई थी।
टीम की सदस्य अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मीनू धनगर के साथ रचना, सुधा, सोनी, छाया, अनु, विनीता, भूमिका, अंशिका, काजल, सोनम और तमन्ना ने खेल में अच्छा प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज पदक पाया। टीम के इस प्रदर्शन पर आयोजक की ओर से 15 हजार रुपये का नकद पुरुस्कार प्रदान किया गया।
पीटीआई और टीम कोच अमित पुंढीर ने टीम के प्रदर्शन पर संतोष जताया। वहीं अमेरिकन फ्लैग फुटबॉल के जनरल सेक्रेटरी डॉ. प्रवीण जादौन और जिला अध्यक्ष यश राजपूत ने टीम के आगे और बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed