{"_id":"69a48fb758a28deb5d0570a0","slug":"kasganj-news-eve-teasing-kasganj-news-c-175-1-kas1003-144170-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: शौच को जा रही महिला से छेड़छाड़, विरोध पर परिजन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: शौच को जा रही महिला से छेड़छाड़, विरोध पर परिजन को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला से दो आरोपियों ने छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर परिजन से मारपीट की। पुलिस ने महिला के देवर की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 22 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे उनकी भाभी घर से शौच के लिए जा रही थीं। इस दौरान रास्ते में गांव के ही आरोपी विमल कुमार और सचिन अपने मकान के सामने खड़े थे, जिन्होंने भाभी के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कीं। भाभी ने जब घर आकर घटना की जानकारी दी तो परिवार के लोग शिकायत करने के लिए आरोपियों के घर गए। आरोप है कि इस दौरान गाली-गलौज करते हुए आरोपी श्यामवीर और रामवीर ने महिला के पति, देवर और ससुर के साथ मारपीट की। सूचना पर यूपी 112 की टीम मौके पर पहुंची थी। घायलों को थाने लाया गया था। उस समय आरोपियों के डर के कारण परिवार के लोग शिकायत करने थाने नहीं पहुंच सके थे। महिला के देवर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विमल कुमार, सचिन, श्यामवीर और रामवीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के आरोप में प्राथमिकी
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के एक गांव में दिनदहाड़े घर में घुसकर एक महिला के साथ तीन आरोपियों ने छेड़छाड़ की। गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 26 फरवरी की दोपहर करीब ढाई बजे उनके पति खेत पर गए थे। वह घर में अकेली थीं, तभी गांव के ही आरोपी मुनेन्द्र सिंह, पादडी और संदीप जबरन उसके घर में घुस आए। आरोपी मुनेन्द्र ने महिला को दबोच लिया। उनके साथ अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर लात-घूंसों से पीटा। चीखें सुनकर जब जेठानी उन्हें बचाने आईं तो आरोपियों ने उसे भी पीटा। इस दौरान आरोपियों ने महिला के गले से सोने की जंजीर भी तोड़ ली। ग्रामीणों को मौके पर आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
महिला को घर में अकेला देख घुसे आरोपी, मारपीट
कासगंज। सहावर के एक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने घर में अकेली महिला पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाने आए पति और ससुर को पीटा।
महिला ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि बीती 23 फरवरी की रात करीब 8 बजे वह घर पर अकेली थी। उसके पति, सास और ससुर खेत पर गए हुए थे। इस बीच पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही आरोपी सूरजपाल, नीतू सिंह, विनोद और विनय लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए। उसकी पिटाई कर दी। चीख-पुकार सुनकर जब उसके पति और सास-ससुर बचाने आए तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। घटना के बाद पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद महिला ने आरोपी और तीन बेटों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
छेड़छाड़ व मारपीट के अलग-अलग मामलों में महिलाओं की ओर से आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हैं। मामलों की जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। -सुशील कुमार, एएसपी
Trending Videos