{"_id":"69a48f73bfc81d62a80e8f09","slug":"kasganj-news-lucknow-passanger-kasganj-news-c-175-1-agr1054-144144-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: पुल मरम्मत के चलते कासगंज-लखनऊ पैसेंजर 42 दिन रहेगी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: पुल मरम्मत के चलते कासगंज-लखनऊ पैसेंजर 42 दिन रहेगी निरस्त
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में कानपुर में पुल मरम्मत कार्य के चलते कासगंज-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन को 42 दिनों के लिए निरस्त कर दिया गया है। यह ट्रेन एक अप्रैल से 14 मई तक संचालित नहीं होगी।
इज्जतनगर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, लखनऊ मंडल के कानपुर में बायां किनारा-कानपुर सेंट्रल स्टेशन के मध्य स्थित ब्रिज संख्या 110 पर आवश्यक इंजीनियरिंग कार्य कराया जाएगा। पुल की मरम्मत और संरक्षा कार्य के लिए रेलवे प्रशासन ने 42 दिन का मेगा ब्लॉक स्वीकृत किया है। इस कारण कासगंज जंक्शन से लखनऊ जंक्शन के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का संचालन निर्धारित अवधि तक पूरी तरह बंद रहेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद ट्रेन का संचालन दोबारा बहाल कर दिया जाएगा। ट्रेन निरस्त रहने से इस रूट पर दैनिक यात्रा करने वाले यात्रियों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
Trending Videos