सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news bjp camp

Kasganj News: किसान व महिलाओं का उत्थान ही लक्ष्य

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
kasganj news bjp camp
फोटो18कासगंज विकास खंड कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को फलों की टोक
विज्ञापन
कासगंज। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को कासगंज विकास खंड कार्यालय परिसर में जनकल्याण शिविर एवं प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी एवं पूर्व सांसद राजवीर सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।

भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष शाक्य ने कहा कि केंद्र सरकार के ये 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश ने विकास के हर क्षेत्र में ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने कहा कि बीते 12 वर्ष भारत के गौरव और आत्मनिर्भरता के स्वर्णिम काल रहे हैं। सरकार की नीतियों से जहां एक ओर देश का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है, वहीं दूसरी ओर किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के अभूतपूर्व प्रयास किए गए हैं। विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी ने प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत वैश्विक पटल पर एक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने भी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। जिलाधिकारी प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान डॉ. बीडी राना, शरद गुप्ता, शिवकुमार भारद्वाज, आकाश दीप रानू, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य महेंद्र बघेल, संजय सोलंकी, दिनकर चतुर्वेदी, डॉ. योगेंद्र चौहान, डॉ. मनोज शर्मा, स्वराज लोधी, कुलदीप प्रतिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed