{"_id":"6a32f460060b6e1d5d08bcae","slug":"kasganj-news-soroji-petrol-pump-guard-death-kasganj-news-c-175-1-kas1003-149391-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: पेट्रोल पंप गार्ड की संदिग्ध हालात में हुई मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: पेट्रोल पंप गार्ड की संदिग्ध हालात में हुई मौत, हंगामा
विज्ञापन
फोटो11सोरोंजी में आक्रोशित लोगों को समझाती सदर सीओ आंचल चौहान। वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोरोंजी। मानपुर नगरिया में एचपी पेट्रोल पंप पर तैनात गार्ड केशव यादव का शव बुधवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध हालात में मिला। परिजन ने इसे हत्या बताते हुए बरेली-मथुरा हाईवे पर जाम लगा दिया और हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ढोलना थाना क्षेत्र के जखेरा निवासी केशव यादव (57) गोला कुआं के पास स्थित पेट्रोल पंप पर गार्ड थे। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जा रही थी, तभी परिजन ने वाहन को कछला गेट रेलवे क्रॉसिंग पर रोक लिया। उन्होंने शव रखे वाहन को हाईवे पर खड़ा कर यातायात बाधित कर दिया। परिजन का आरोप है कि एक महीने पहले पेट्रोल पंप मालिक और स्टाफ ने रुपयों के हिसाब-किताब में गड़बड़ी का आरोप लगाकर केशव यादव से मारपीट की थी। उन्हें कार से पटियाली ले जाकर रातभर बंधक भी बनाए रखा था। बुधवार को अचानक उनकी मौत की सूचना मिलने पर परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। पेट्रोल पंप स्टाफ का कहना है कि केशव यादव सुबह सड़क किनारे टहल रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।
हंगामे की सूचना पर सीओ सदर आंचल चौहान मौके पर पहुंची। उन्होंने परिजन से वार्ता कर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। उनके समझाने पर परिजन ने जाम खोल दिया। सीओ सदर ने बताया कि गार्ड का शव पेट्रोल पंप के पास सुबह मिला था। परिजन की ओर से हत्या का आरोप लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।