{"_id":"6a32f3c976fa4447c60156c4","slug":"kasganj-news-roadways-bus-servics-kasganj-news-c-175-1-agr1054-149352-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: दिल्ली, बुलंदशहर,अलीगढ़ और अतरौली जाने का सफर अब होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: दिल्ली, बुलंदशहर,अलीगढ़ और अतरौली जाने का सफर अब होगा आसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज-गंगीरी-अतरौली मार्ग के चौड़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। लोक निर्माण विभाग ने 46 करोड़ रुपये की इस परियोजना की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। निर्माण एजेंसी ने अब कार्य शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी हैं।
मौजूदा सात मीटर चौड़ी सड़क को अब 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इससे प्रतिदिन गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी। 50 से अधिक गांवों के लोगों को भी बेहतर और सुरक्षित आवागमन मिलेगा। कासगंज से गंगीरी जाने वाले इस मार्ग पर प्रतिदिन 50 हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। यह मार्ग दिल्ली, बुलंदशहर, अलीगढ़, अतरौली, छर्रा और गंगीरी की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है। बढ़ते यातायात दबाव के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती है। इससे लोगों का समय और ईंधन दोनों बर्बाद होते हैं। इस सड़क पर अक्सर हादसे भी होते रहते हैं, जिनमें गंभीर घायलों की जान चली जाती है। अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी ज्ञान प्रकाश ने बताया कि सड़क निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा और सड़क अब 10 मीटर चौड़ी बनाई जाएगी।
यह परियोजना 46 करोड़ रुपये की लागत से पूरी की जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने इसकी टेंडर प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। सड़क की मौजूदा चौड़ाई सात मीटर है, जिसे बढ़ाकर 10 मीटर किया जाएगा। लोगों ने पूर्व में सदर विधायक देवेंद्र राजपूत से सड़क चौड़ा करने की मांग की थी। विधायक की पहल पर सड़क निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ था।