{"_id":"6a32f36e3dd6f27b4701f4ba","slug":"kasganj-news-yog-practice-kasganj-news-c-175-1-kas1009-149368-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: योग से मन, शरीर और जीवन में संतुलन का महत्व समझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: योग से मन, शरीर और जीवन में संतुलन का महत्व समझाया
विज्ञापन
फौटो22सहावर विकास खंड परिसर में योगा भ्यास करते अधिकारी कर्मचारी एवं आम लोग। स्रोत : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को कस्बा अमांपुर के मक्खन लाल इंटर कॉलेज परिसर में एक सामूहिक योगाभ्यास शिविर आयोजित किया। यह कार्यक्रम पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार के तत्वावधान में हुआ।
शिविर में उपस्थित योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के लाभ बताते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर निरोग रहता है, मन शांत होता है और जीवन में स्फूर्ति बनी रहती है। पतंजलि योगपीठ के खंड प्रभारी परंतप सोलंकी ने प्राणायाम के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। विपिन बिहारी अग्रवाल ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ नहीं रखता, बल्कि मानसिक तनाव को भी दूर करता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामजी लाल वर्मा, संजय राजा, अर्चना गर्ग, रिंकू अग्रवाल, कीर्ति कुमारी, सुनील शर्मा, सत्यप्रकाश, जितेंद्र वर्मा, आकाश गुप्ता सर्राफ और लाला राम सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
योग को दैनिक जीवन में शामिल करने पर दिया जोर
सहावर। शासन के निर्देश पर बुधवार को विकास खंड परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को निरोग रहने के लिए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प दिलाया गया। शिविर में पतंजलि के योग प्रशिक्षक संजीव दीक्षित ने प्रतिभागियों को योग और प्राणायाम के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिभान सिंह, अनूप कुमार, रजी अहमद, कुलदीप कुमार, विकास कुमार सोनकर, महाराज सिंह, राकेश कुमार, अनुज मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -
फोटो - 23
योग शिक्षक ने कराया विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास
सिढ़पुरा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग सप्ताह के अंतर्गत विकास खंड कार्यालय सभागार कक्ष में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 6 बजे से 8 बजे तक चला। इसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला स्तर से नामित योग शिक्षक और प्रभारी हरीशंकर शास्त्री ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस मौके पर एडीओ पंचायत संतोष कुमार, एडीओ ग्राम्य विकास हरिओम प्रतिहार, कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल गुप्ता, दौलत सिंह, हरिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।