{"_id":"6a32f2eceb6765c2c501677a","slug":"kasganj-news-road-accident-5-injured-kasganj-news-c-175-1-agr1054-149357-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो सवार पांच घायल,एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो सवार पांच घायल,एक रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज। गोरहा-चांडी मार्ग पर बुधवार सुबह एक रोडवेज बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गए। ये सभी अलीगढ़ के एक गांव में जात करने जा रहे थे।
घायलों में कुंवर पाल और विनीता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुंवर पाल की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। उनके परिजन उन्हें अलीगढ़ से दिल्ली ले गए। विनीता का उपचार कासगंज के जिला अस्पताल में चल रहा है। अन्य तीन घायलों को मामूली चोटें आई हैं। यह घटना बुधवार सुबह करीब नौ बजे हुई। सहावर के नगला सामंती गांव के निवासी कुंवर पाल, विनीता, मानसिंह, प्रमोद और जुगेंद्र ऑटो में सवार थे। वे अलीगढ़ जिले के अतरोली स्थित खेरा गांव जा रहे थे। प्रमोद के भाई श्याम सिंह ने बताया कि सामने से आ रही रोडवेज बस ने ऑटो को टक्कर मारी। हादसे के बाद राहगीर और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।