सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news patiyali one suicide

Kasganj News: पत्नी मायके गई, तीन दिन तक घर में लटका रहा युवक का शव

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव सनौड़ी में रविवार की देर शाम युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार, शव तीन दिन पुराना है। उसकी पत्नी नीलम 15 जून को अपने मायके जालौन चली गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

गांव सनौड़ी निवासी अवधेश (42) का शव रविवार को उसके घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस को उसके भाई गुड्डू ने बताया कि अवधेश की पत्नी नीलम 15 जून को तीन बच्चों के साथ मायके जिला जालौन के उरई चली गई थी। तब से उसका मोबाइल नंबर बंद आ रहा था। वह कुछ दूरी पर बने दूसरे घर में रहता था। कई दिनों तक भाई दिखाई नहीं दिया तो वह उसके घर पहुंच गया। इस दौरान घर अंदर से बंद होने और तेज दुर्गंध आने पर सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सिकंदरपुर वैश्य पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दरवाजा खोलकर घर में दाखिल हुई तो उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने युवक की मौत के बारे में आसपास के लोगों व परिजन से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि युवक नशे का आदी था। पटियाली सीओ अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed