सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news rain crop damage

Kasganj News: तेज हवाओं ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
kasganj news rain crop damage
फोटो 04 कासगंज मोहनपुरा क्षेत्र में गिरी गेहूं की फसल। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
कासगंज/मोहनपुरा। जिले में रात को बारिश के बाद दिन में चली तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल कई स्थानों पर जमीन पर बिछ गई, जबकि पक चुकी सरसों की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। मौसम के इस अचानक बदले मिजाज से किसान परेशान हैं और फसल को हुए नुकसान को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।
Trending Videos

जिले में करीब एक लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की खेती की गई है, जबकि लगभग 20 हजार हेक्टेयर में सरसों की फसल बोई गई है। सरसों की फसल लगभग पक चुकी है और कई स्थानों पर किसानों ने इसकी कटाई भी शुरू कर दी थी। रविवार को दिनभर चली तेज हवाओं ने खेतों में खड़ी फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया। हवा के तेज झोकों से गेहूं और जौ की फसल कई जगहों पर खेतों में ही बिछ गई। वहीं, सरसों की फलियां झड़ने से पैदावार पर असर पड़ने की आशंका है। किसानों के अनुसार यदि मौसम का यही रुख बना रहा तो नुकसान और बढ़ सकता है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार तेज हवाओं से फसलों को करीब 10 से 15 प्रतिशत तक नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। किसान अब मौसम साफ होने और फसल को और नुकसान से बचाने की उम्मीद कर रहे
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की बात
दो दिन पहले गेहूं में पानी लगाया था। मौसम का रुख बदलने पर तेज हवा से अधिकांश फसल गिर गई है। फसल गिरने से पैदावार कम हो जाएगी। जिससे मन काफी चिंतित हो गया है।- अतेंद्र कुमार, रामपुर

बाजार में कीमत कम मिलने के कारण आलू की खुदाई नहीं कराई थी। बारिश के बाद तेज धूप से आलू के खराब होने का खतरा है। अब जल्दी ही आलू की खुदाई करानी पड़ेगी। - विपन चौहान, निजामपुर

बरसात के बाद चली तेज हवा से खेतों के खड़ी गेहूं की फसल गिर गई है। जल्द ही मौसम में सुधार न हुआ तो ज्यादा नुकसान होगा। - परमजीत सिंह, अफजलपुर

तीन दिन पहले सरसों की फसल की कटाई हुई थी। फसल को सुखाने के उद्देश्य से खेत में ही फैला दिया था। अचानक मौसम बदला और रात में ही बारिश हुई जिससे कटी हुई सरसों भीग गई है।- जय सिंह, नगला भीम


जनपद में हुई बूंदाबांदी के बाद चली तेज हवाओं से गेहूं की फसल प्रभावित हुई हैं। फसल गिरने से गेहूं का दाना पतला होगा जिसका फसल की पैदावार पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। 10 से 15प्रतिशत तक पैदावार घट सकती है। किसान इस समय सिंचाई बिल्कुल भी न करें। हवा के रुकने के बाद ही सिंचाई का कार्य करें। - डॉ. अवधेश मिश्र, जिला कृषि अधिकारी

फोटो 04 कासगंज मोहनपुरा क्षेत्र में गिरी गेहूं की फसल। स्रोत: संवाद

फोटो 04 कासगंज मोहनपुरा क्षेत्र में गिरी गेहूं की फसल। स्रोत: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed