सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news smart meter

Kasganj News: स्मार्ट मीटर का रिचार्ज न होने से 200 घरों की बिजली हुई गुल

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। स्मार्ट मीटरों में समय पर रिचार्ज न होने के कारण कस्बे के करीब 200 घरों की बिजली शनिवार रात को अचानक बंद हो गई। उपभोक्ताओं ने इसे तकनीकी खराबी समझा, लेकिन कुछ घरों में बिजली चालू होने के बाद उन्हें शक हुआ। उन्होंने टोल-फ्री नंबर 1912 पर संपर्क किया और पता चला कि बकाया राशि जमा न होने की वजह से बिजली सप्लाई बंद कर दी गई थी।
Trending Videos

स्मार्ट प्रीपेड व्यवस्था लागू होने से अब उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने के लिए विद्युत उपकेंद्र नहीं जाना पड़ेगा। वे ऑनलाइन यूपीपीसीएल वेबसाइट, मोबाइल एप, भीम, फोनपे, गूगल पे के जरिए बिल भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा विद्युत उपकेंद्र पर भी काउंटर की व्यवस्था की गई है। स्मार्ट मीटर के माध्यम से अब उपभोक्ताओं को रिचार्ज करने के बाद ही बिजली मिलेगी और बैलेंस खत्म होने पर बिजली आपूर्ति स्वतः बंद हो जाएगी। शनिवार को कस्बे के लगभग 200 उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। जेई रामजीत राम ने बताया कि यह व्यवस्था उपभोक्ताओं और विभाग दोनों के लिए सहूलियत प्रदान करेगी। स्मार्ट प्रीपेड व्यवस्था लागू हो गई है। उपभोक्ता अब बिजली बिल का भुगतान डिजिटल माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed