सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Man falls from house roof during storm; dies.

Kasganj News: आंधी में घर की छत से गिरा व्यक्ति, मौत

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Man falls from house roof during storm; dies.
फोटो14मृतक युवक मूलचंद का फाइल फोटो।
विज्ञापन
कासगंज। जिले में बुधवार देर रात आई तेज आंधी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंडावली सोरों क्षेत्र में छत से नीचे उतरते समय युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Trending Videos

गांव मंडावली सोरों में मूलचंद्र (38) अपने परिवार के साथ छत पर में सो रहा था, तभी अचानक मौसम बिगड़ गया और जोरदार आंधी चली। इसी बीच वह परिवार सहित छत से नीचे उतरने की कोशिश कर रहा था, लेकिन संतुलन खो जाने से वह सीधा जमीन पर गिर गया। गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार और गांव में शोक का माहौल है। मृतक के साले महेंद्र ने बताया कि रात को तेज हवा के दौरान नीचे उतरते समय छत गिरने से मौत हुई है। एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि गांव में राजस्व टीम भेजकर जानकारी कराई जाएगी। दैवीय आपदा का मामला होने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed