सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   One unidentified person died in the train coach

Kasganj News: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात की मौत

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। कस्बा में रेलवे क्रॉसिंग से पांच सौ मीटर दूर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह दीन मोहम्मद की दरगाह के पास उसका शव पड़ा हुआ मिला। राजकीय रेलवे पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
Trending Videos

शुक्रवार की सुबह करीब 6:30 बजे दीन मोहम्मद की दरगाह के सामने रेलवे लाइन के पास शव मिला। शव मिलने की सूचना पर भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। लोगों ने सहावर स्टेशन मास्टर को फोन कर इसकी जानकारी दी। सूचना पर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। लोगों ने साबरमती एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने आसपास के गांवों में सोशल मीडिया ग्रुप पर मृतक का फोटो भेजा है। जीआरपी ने पड़ोसी थानों में भी उसका फोटो भेजकर जानकारी करने के प्रयास किए। प्रभारी जीआरपी थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र करीब पचास वर्ष और लंबाई करीब साढ़े पांच फुट होगी। वह लाल रंग की टी-शर्ट, स्लेटी रंग की पेंट पहने था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed