{"_id":"69c844d18030bcf50d0dc335","slug":"parents-worried-about-rising-uniform-prices-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-145366-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: यूनिफॉर्म की बढ़ती कीमतों से अभिभावक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: यूनिफॉर्म की बढ़ती कीमतों से अभिभावक परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
फोटो05कासगंज में एक दुकान से ड्रेस खरीदते लोग। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। नए शिक्षा सत्र की शुरुआत से ठीक पहले स्कूल यूनिफॉर्म और उससे जुड़े सामान की कीमतों में बढ़ोतरी ने अभिभावकों की परेशानी बढ़ा दी है। सत्र शुरू होने में महज तीन दिन शेष हैं। इस बीच किताब-कॉपी, स्कूल बैग सहित अन्य सामान की खरीदारी में तेजी आ गई है। अभिभावक बच्चों के लिए स्कूल से संबंधित व्यवस्थाएं पूरी करने में जुट गए हैं। नए शिक्षा सत्र (एक अप्रैल) के शुरू होने से पहले बाजारों में रौनक बढ़ गई है। अभिभावक बच्चों के प्रवेश और उनकी पढ़ाई से जुड़ी तैयारियों में जुटे हैं, वहीं दुकानदारों ने भी तैयारी कर ली है। निजी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। पाठ्य सामग्री के साथ-साथ यूनिफॉर्म की खरीदारी भी जोर पकड़ रही है। ड्रेस, जूते, मोजे, टाई, बेल्ट और लोअर जैसी जरूरी वस्तुओं की मांग बढ़ी है, लेकिन इनके दामों में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है।बाजार में यूनिफॉर्म और संबंधित सामान की कीमतों में करीब 15 प्रतिशत तक उछाल देखा जा रहा है। नर्सरी से कक्षा एक तक के बच्चों के लिए केवल गर्मी की एक जोड़ी ड्रेस पर ही 1000 से 1200 रुपये तक खर्च करना पड़ रहा है। ऐसे में एक बच्चे की पूरी यूनिफॉर्म तैयार करना अभिभावकों के लिए महंगा साबित हो रहा है, जिससे घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है।दुकानदारों का कहना है कि कपड़े, चमड़े और अन्य कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण यूनिफॉर्म महंगी हुई है। विक्रेता अनुराग माहेश्वरी के अनुसार, पुराने स्टॉक का सामान अभी पुराने दामों पर मिल रहा है, लेकिन नया माल महंगा आने से आगे कीमतों में और वृद्धि हो सकती है। वहीं विक्रेता हरवंश झंवर का कहना है कि फिलहाल पुराने स्टॉक के चलते कीमतें नियंत्रित हैं, लेकिन आगे असर दिख सकता है।
बाजार में भाव (एक नजर में):
नेकर-160–250 रुपये
पैंट- 200–450 रुपये
टी-शर्ट-150–350 रुपये
लोअर-180–300 रुपये
जूते- 200–300 रुपये
मोजे-25–40 रुपये
टाई/बेल्ट-80–100 रुपये
Trending Videos
बाजार में भाव (एक नजर में):
नेकर-160–250 रुपये
पैंट- 200–450 रुपये
टी-शर्ट-150–350 रुपये
लोअर-180–300 रुपये
जूते- 200–300 रुपये
मोजे-25–40 रुपये
टाई/बेल्ट-80–100 रुपये