सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Police returned jewellery worth lakhs left in an e-rickshaw

Kasganj News: पुलिस ने ई-रिक्शा में छूटे लाखों के जेवर लौटाए

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Police returned jewellery worth lakhs left in an e-rickshaw
फोटो29कासगंज में महिला को सोने-चांदी के आभूषण लौटाती पुलिस ।स्रोत: पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को ई-रिक्शा में छूटे करीब 6 लाख रुपये के जेवर बरामद किए। पुलिस ने ये जेवर एटा की रहने वाली महिला को वापस लौटा दिए।
Trending Videos

जनपद एटा के गांव बागोन निवासी राधा पाल और पिंकी कुमारी 27 अप्रैल को अपनी ननद के घर गांव नगला वाले जा रही थीं। वे कासगंज बस स्टैंड से एक ई-रिक्शा में सवार हुईं। उन्होंने करीब छह लाख रुपये के जेवर वाला बैग ई-रिक्शा की छत पर रख दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमांपुर रोड स्थित सेलई गेट पर उतरते समय महिलाएं जल्दबाजी में बैग भूल गईं। ई-रिक्शा चालक बैग लेकर चला गया। बैग की याद आने पर महिलाओं ने तत्काल सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी प्रवेश राणा ने सोरों गेट चौकी प्रभारी संजय सिंह को जांच सौंपी।
पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर ई-रिक्शा चालक को ढूंढ़ निकाला गया। थाना प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस ने बैग बरामद कर उसमें रखे जेवर राधा पाल को सुपुर्द कर दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed