{"_id":"6a2da0080ec4c6b51604a766","slug":"rain-brings-back-the-glory-to-the-fields-kharif-preparations-are-riperain-brings-back-the-glory-to-the-fields-kharif-preparations-are-ripe-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-149146-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बारिश से खेतों में लौटी रौनक, खरीफ की तैयारी ने पकड़ी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बारिश से खेतों में लौटी रौनक, खरीफ की तैयारी ने पकड़ी तेजी
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज। जिले में पिछले तीन दिनों से रात के समय हो रही बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को अब खरीफ फसलों की तैयारी में सहूलियत मिलने लगी है। खेतों में पर्याप्त नमी और पानी भरने से धान की पौध तैयार करने तथा मक्का की बुवाई का काम गति पकड़ने लगा है।बारिश के कारण खेतों की मिट्टी नरम हो गई है, जिससे जुताई और अन्य कृषि कार्य आसान हो गए हैं। किसान अब धान की नर्सरी तैयार करने में जुट गए हैं, जबकि कई क्षेत्रों में मक्का की बुवाई की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर हुई यह वर्षा खरीफ सीजन की फसलों के लिए लाभकारी साबित होगी। कृषि विभाग ने इस वर्ष जिले में धान की खेती का लक्ष्य 41,608 हेक्टेयर तथा मक्का का लक्ष्य 29,993 हेक्टेयर निर्धारित किया है। विभागीय अधिकारी किसानों को उन्नत बीजों के प्रयोग और वैज्ञानिक खेती अपनाने की सलाह दे रहे हैं, ताकि बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सके।बाजितपुर के किसान प्रमोद उपाध्याय का कहना है कि बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है। अब धान की नर्सरी तैयार करने में आसानी होगी और सिंचाई पर अतिरिक्त खर्च भी नहीं करना पड़ेगा। किलोनी के किसान वीरेश राठौर का कहना है कि मक्का की बुवाई के लिए यह बारिश बेहद लाभकारी साबित हुई है। समय पर पानी मिलने से बीज अंकुरण अच्छा होगा और फसल की शुरुआती बढ़वार मजबूत रहेगी। उपनिदेशक कृषि डॉ. महेंद्र सिंह का कहना है कि मक्का की फसल की बुवाई व धान की नर्सरी तैयार करने का यह उपयुक्त समय है।