सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   seventh-grade student riding bicycle was crushed to death by tractor-trolley

UP: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, पहिए के नीचे आ गया सातवीं का छात्र; माैके पर ही दर्दनाक माैत

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Arun Parashar Updated Wed, 13 May 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
सार

ईंटों से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद छात्र ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गया। छात्र की माैके पर ही दर्दनाक माैत हो गई।

seventh-grade student riding bicycle was crushed to death by tractor-trolley
छात्र का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

कासगंज के अमांपुर मार्ग पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। केए पीजी कॉलेज के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार गांव मांमों निवासी जितेंद्र कुमार (14) की ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई।
Trending Videos


जितेंद्र वीएबी इंटर कॉलेज में कक्षा सात का छात्र था। वह बुधवार को स्कूल की छुट्टी के बाद किसी काम से अमांपुर सड़क की ओर जा रहा था। तभी ईंटों से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद छात्र ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। एंबुलेंस की मदद से छात्र को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत की सूचना मिलने पर परिजन व ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए।
 

पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि शव को शव परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

परिवार में सबसे छोटा था जितेंद्र
जितेंद्र के पिता दुर्बेश कुमार मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें खुशबू (18) और सचिन (16) से छोटा जितेंद्र (14) था। छोटे बेटे की मौत के बाद मां सुनीता देवी और अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मां सुनीता और बहन खुशबू जितेंद्र की मौत के बाद बार-बार बेहोश हो रही थीं। गांव की महिलाएं उन्हें ढांढस बंधा रही थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed