सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Strict action will be taken in cases of illegal recovery and threats.

Kasganj News: अवैध वसूली, धमकी के मामलों में होगी सख्त कार्रवाई

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken in cases of illegal recovery and threats.
फोटो32कासगंज में व्यापारियों से वार्ता करते एसपी ओम प्रकाश सिंह । स्रोत: पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
कासगंज। एसपी ओम प्रकाश सिंह ने बुधवार को व्यापारियों के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उनके समक्ष सुरक्षा संबंधी मुद्दे उठाने के साथ-साथ कुछ अहम सुझाव भी दिए। वहीं, एसपी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि व्यापारियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, अवैध वसूली, धमकी के मामलों में अपराधी तत्वों के खिलाफ पुलिस द्वारा तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

पुलिस ऑफिस सभागार में आयोजित बैठक में व्यापारी नेता सतीश गुप्ता, अखिलेश अग्रवाल एवं सुरेश वार्ष्णेय ने शाम के समय पुलिस गश्त बढ़ाने, बाजारों की यातायात व्यवस्था को सुधारने, नो एंट्री आदि का गंभीरता से पालन कराने के संबंध महत्वपूर्ण सुझाव दिए। एसपी ने सीसीटीवी कैमरों की स्थापना एवं निगरानी बढ़ाने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं जिससे कोई भी वारदात होने पर अपराधियों को चिह्नित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, सीओ यातायात अमित कुमार ने भी व्यापारियों से सहयोग की अपेक्षा की। बैठक में रमेश साहू, रजत बिरला, सतवीर सिंह मनकू, अनिल अग्रवाल, बीडी राणा, अंकिश अग्रवाल बॉबी गुप्ता, कबीर प्रताप सिंह चौहान, दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed