{"_id":"69f39bb1f64fc89b1d0868f8","slug":"sukhpal-a-resident-of-nagla-panni-kasganj-news-c-175-1-agr1054-147006-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: नगला पन्नी का रहने वाला सुखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: नगला पन्नी का रहने वाला सुखपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली के दरियावगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बुधवार सुबह एक घायल अवस्था में पड़े मिले युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने उसकी शिनाख्त नगला पन्नी के युवक सुखपाल (35) के रूप में की है।
दरियावगंज रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह यात्रियों ने प्लेटफार्म नंबर एक पर एक युवक को घायल अवस्था में देखा। जीआरपी ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद पुलिस ने उसकी शिनाख्त के प्रयास किए। पुलिस ने सोशल मीडिया ग्रुप पर उसका फोटो पोस्ट किया। भाई सत्यपाल फोटो सोशल मीडिया पर देखकर बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचे।
सत्यपाल ने बताया कि सुखपाल बुधवार की सुबह घर से दवा लेने की बात कहकर लिए घर से निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। वह भट्ठा पर मजदूरी का कार्य कर परिवार का पालन पोषण करता था। उसके चार बच्चें है। इनमें बड़ा बेटा प्रशांत (17), सनोज (15), सिद्वपुरूष (5) और बेटी गोमती देवी (13) है। सुखपाल की मौत के बाद उसकी पत्नी उर्मिला देवी सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। जीआरपी थाना प्रभारी दीपक कुमार त्रिवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सुपुर्द कर दिया है।
Trending Videos