सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Teach farmers the tricks of modern farming

Kasganj News: किसानों को आधुनिक खेती के गुर बताए

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत गन्ना विकास परिषद न्यौली ने ग्राम उढैर में बुधवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने वसंतकालीन गन्ना बुवाई और लागत कम करने के उपाय बताए।
Trending Videos

जिला गन्ना अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने आधुनिक गन्ना खेती की तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने स्वीकृत प्रजातियों की बुवाई, बीज शोधन, ट्रेंच विधि और सह फसली खेती पर जोर दिया। किसानों से अधिक क्षेत्रफल में गन्ना बुवाई कर उत्पादन बढ़ाने और आय में वृद्धि करने का आह्वान किया। कृषि विज्ञान केंद्र मोहनपुरा के विशेषज्ञ डॉ. रितेश कुमार ने गन्ना फसल की सुरक्षा के तरीकों के बारे में बताया। उन्होंने कीट, रोगों की पहचान व उनके नियंत्रण के उपाय की जानकारी दी। इफको के नैनो यूरिया व जैव उर्वरकों के उपयोग के बारे में बताया। इस दाैरान चीनी मिल न्यौली के मुख्य महाप्रबंधक इसरार अहमद, महाप्रबंधक हितेंद्र सिंह और उप महाप्रबंधक (गन्ना) प्रवीण तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed