सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Tears welled up in the eyes of farmers watching their crops dry.

Kasganj News: फसल सुखाते किसानों की आंखों में आए आंसू

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Tears welled up in the eyes of farmers watching their crops dry.
फोटो10वीरी सिंह,किसान। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। जिले में लगातार पांच दिन की बारिश और दो दिन की ओलावृष्टि ने गेहूं की फसल को बुरी तरह तबाह कर दिया है। 2 से 8 अप्रैल तक चले इस दौर ने किसानों की उम्मीदों को पूरी तरह तोड़ दिया है। इस बार नुकसान सिर्फ खड़ी फसल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कटाई के बाद खेतों में पड़ी फसल भी बर्बादी की चपेट में आ गई है।
Trending Videos

जिले में लगातार पांच दिन बारिश और दो दिन ओलावृष्टि ने गेहूं की फसल को बुरी तरह तबाह कर दिया है। अब मौसम साफ होने पर किसान खेतों में भीगी फसल को सुखाने में जुटे हैं। लेकिन गेहूं में किल्ले पड़ गए हैं और कई जगह दाने काले हो गए हैं। इससे उपज की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है। यह उपज अब बाजार में बेचने लायक भी नहीं बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कासगंज तहसील क्षेत्र में इसका सबसे अधिक असर देखा गया, जहां करीब 25 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। सहावर में तीन दिन में 14 मिलीमीटर और पटियाली में दो दिन में 3 मिलीमीटर बारिश ने हालात और खराब कर दिए।
फसल की गुणवत्ता गिरने से किसानों की आंखों में आंसू हैं। दाने काले पड़ने और किल्ले पड़ने से उपज का कोई मोल नहीं रहा है। किसान फिलहाल जो कुछ बचा है, उसे संभालने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, इस भारी नुकसान की भरपाई को लेकर उनकी चिंता गहराती जा रही है। उन्हें अपनी मेहनत पर पानी फिरता दिख रहा है।
---------------
किसानों की बात
छह बीघा में गेहूं बोया था, लेकिन बारिश ने पूरी फसल बर्बाद कर दी। किल्ले निकलने के कारण अब इसे बेचना संभव नहीं है। - वीरी सिंह, किसान नगला सैय्यद

तीन बीघा की गेहूं की फसल पूरी तरह खराब हो चुकी है और अब सुखाने पर दाने काले नजर आ रहे हैं। लागत भी निकल पाना मुश्किल लग रहा है। - सरन देव, किसान, अहरौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed