सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   The weather has made people sick, fever patients are increasing

Kasganj News: मौसम ने किया बीमार, बढ़ रहे बुखार के मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 29 Mar 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
The weather has made people sick, fever patients are increasing
फोटो20जिला अस्पताल में काउंटर पर पर्चा बनवाने के लिए खड़े मरीज। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। मौसम में बदलाव के कारण बुखार सहित कुछ अन्य बीमारियों के मरीजोंं की संख्या इन दिनों बढ़ी है। जिला अस्पताल में बीते छह दिनों में बुखार से पीड़ित 1501 मरीज, सांस संबंधी समस्याओं के 1109 मरीज और डायरिया के 357 मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में इन दिनों मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। मौसम में अचानक बदलाव, गर्मी, बारिश, हवा के मिश्रण के कारण लोग आसानी से संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग इस मौसम में अधिक प्रभावित हो रहे हैं। बुखार, सांस, डायरिया के मरीजों में इजाफा हुआ है। छह दिन में इन बीमारियों के लगभग 2967 मरीज अस्पताल आ चुके हैं। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में अचानक बदलाव, गर्मी, बारिश और हवा के मिश्रण के कारण लोग आसानी से संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग इस समय अधिक प्रभावित हो रहे हैं। बुखार, खांसी, जुकाम, सांस लेने में कठिनाई और डायरिया जैसी समस्याओं में वृद्धि का मुख्य कारण वातावरण में नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव है।
Trending Videos

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान
-साफ- सफाई का ध्यान रखें
-बाजार के खुले व कटे फल का सेवन न करें
-पानी की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें
-सुपाच्य भोजन का सेवन करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed