सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Tomato cultivation is proving to be a loss-making deal

Kasganj News: घाटे का सौदा साबित हो रही टमाटर की खेती

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 29 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Tomato cultivation is proving to be a loss-making deal
फोटो12सिकंदरपुर में  खेत पर बिक्री के लिए टमाटर एक​त्रित करते किसान । संवाद - फोटो : family
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। टमाटर की बंपर पैदावार के चलते कीमतों में भारी गिरावट ने किसानों को संकट में डाल दिया है। दो वर्षों से उत्पादन में वृद्धि हुई है, जिससे किसानों को टमाटर के उचित दाम नहीं मिल पा रहे हैं। किसानों को यह फसल घाटे का सौदा साबित हो रही है, नतीजा उनका टमाटर की फसल से मोहभंग हो रहा है।क्षेत्र के गांव कादरगंज, गढ़ी, नेथरा, नगला खानदारी, तरसी, नवाबगंज नगरिया, लालूपुर, सिकंदरपुर, इंदाजशनपुर, मिहोला, असदगढ़ किला और नरदोली में हर साल टमाटर की फसल उगाई जाती है। इन गांवों में टमाटर की भारी पैदावार के कारण यह इलाका टमाटर उत्पादक क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। इस इलाके से टमाटर बड़े शहरों और मंडियों में भेजे जाते हैं। इनमें बदायूं, बरेली, दिल्ली की आजादपुर मंडी, पंजाब और अन्य दूरदराज के शहर शामिल हैं। किसानों को टमाटर की उचित कीमतें नहीं मिल रही हैं, जिससे उनकी चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि उत्पादित टमाटर की मात्रा में वृद्धि तो हुई है, लेकिन कीमतों में गिरावट के कारण उनका लाभ घटता जा रहा है। वे अपनी फसल को सस्ते दामों में बेचने को मजबूर हो रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed