{"_id":"6a2d69c264e5f1fa5300f53f","slug":"traffic-diversion-in-kasganj-on-somvati-amavasya-2026-06-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गंगा स्नान को आने वाले श्रद्धालु ध्यान दें: सोमवती अमावस्या पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव, गाइडलाइन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा स्नान को आने वाले श्रद्धालु ध्यान दें: सोमवती अमावस्या पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव, गाइडलाइन जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 13 Jun 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
सार
अलीगढ़ की तरफ से बदायूं और बरेली जाने वाले वाहनों के लिए भी रूट में बदलाव किया गया है। इन वाहनों को हजारा नहर पुल से मामो बाईपास और गोरहा नहर पुल की तरफ डायवर्ट कर सहावर, गंजडुंडवारा और कादरगंज गंगा पुल के रास्ते भेजा जाएगा।
police demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आगामी 15 जून को मनाए जाने वाले सोमवती अमावस्या गंगा स्नान पर्व को देखते हुए पुलिस ने यातायात एडवाइजरी जारी की है। सोरोंजी के लहरा गंगा घाट और बदायूं के कछला गंगा घाट पर विभिन्न जनपदों व राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। भीड़ के कारण लगने वाले जाम और यातायात की असुविधा से बचने के लिए रविवार की रात 8:00 बजे से लेकर सोमवार की रात 8:00 बजे तक विशेष रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
पुलिस प्रशासन की ओर से जारी प्लान के अनुसार, एटा जनपद से बदायूं और बरेली की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को सौरभ ढाबा एटा रोड से डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन अमरपुर घाट बाईपास, मंडी तिराहा, सहावर और गंजडुंडवारा क्षेत्र से होते हुए कादरगंज गंगा पुल के रास्ते बदायूं की सीमा में प्रवेश कर सकेंगे।
पुलिस प्रशासन की ओर से जारी प्लान के अनुसार, एटा जनपद से बदायूं और बरेली की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को सौरभ ढाबा एटा रोड से डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन अमरपुर घाट बाईपास, मंडी तिराहा, सहावर और गंजडुंडवारा क्षेत्र से होते हुए कादरगंज गंगा पुल के रास्ते बदायूं की सीमा में प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी तरह हाथरस से बदायूं-बरेली जाने वाले वाहनों को नदरई तिराहा से सौरभ ढाबा एटा रोड की तरफ मोड़ दिया जाएगा, जहां से वे इसी समान रूट का पालन करते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ेंगे। अलीगढ़ की तरफ से बदायूं और बरेली जाने वाले वाहनों के लिए भी रूट में बदलाव किया गया है। इन वाहनों को हजारा नहर पुल से मामो बाईपास और गोरहा नहर पुल की तरफ डायवर्ट कर सहावर, गंजडुंडवारा और कादरगंज गंगा पुल के रास्ते भेजा जाएगा।
इसके अलावा कछला गंगा घाट से कासगंज की ओर आने वाले सभी वाहनों को दुपाहिया मोड़ नगरिया से डायवर्ट कर याकूतगंज, सहावर और अमांपुर होते हुए रवाना किया जाएगा। सोरोंजी की तरफ से बरेली और बदायूं जाने वाले वाहनों को नगरिया तिराहा से शहवाजपुर होते हुए कादरगंज गंगा पुल के रास्ते भेजा जाएगा। भारी वाहनों की सुगम आवाजाही के लिए प्रशासन ने व्यवस्था दी है कि बदायूं की तरफ से कादरगंज गंगा पुल होकर आने वाले सभी भारी वाहन तरसी तिराहे से पटियाली और सिढ़पुरा होते हुए आगे निकलेंगे।
श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए पुलिस ने चार प्रमुख पार्किंग स्थल भी चिन्हित किए हैं। इसमें पहली पार्किंग पुलिस चौकी नगरिया से आगे पेट्रोल पंप के पास रेलवे लाइन की तरफ खाली पड़े मैदान में बनाई गई है। दूसरी पार्किंग गोला कुआं पर निर्माणाधीन एनएचएआई के बाईपास पर होगी। इसके अतिरिक्त तीसरी पार्किंग नारायण आश्रम के सामने पुलिस चौकी कछला के बराबर में रेलवे लाइन की तरफ खाली मैदान में और चौथी पार्किंग सोरोंजी के मेला ग्राउंड में सुनिश्चित की गई है। एसपी ओपी सिंह ने बताया कि सभी वाहन चालकों और श्रद्धालुओं से अपील है कि वे असुविधा से बचने के लिए यातायात नियमों और बदले हुए रूट का पालन करें।
ये भी पढ़ें-UP: चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश, कैडर में भरा जोश; समर्थकों के घर पहुंच जाना हाल
ये भी पढ़ें-UP: चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश, कैडर में भरा जोश; समर्थकों के घर पहुंच जाना हाल