सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Traffic routes will be diverted on Somvati Amavasya.

Kasganj News: सोमवती अमावस्या पर बदला रहेगा यातायात मार्ग

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 13 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। आगामी 15 जून को मनाए जाने वाले सोमवती अमावस्या गंगा स्नान पर्व को देखते हुए पुलिस ने यातायात एडवाइजरी जारी की है। सोरोंजी के लहरा गंगा घाट और बदायूं के कछला गंगा घाट पर विभिन्न जनपदों व राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। भीड़ के कारण लगने वाले जाम और यातायात की असुविधा से बचने के लिए रविवार की रात 8:00 बजे से लेकर सोमवार की रात 8:00 बजे तक विशेष रूट डायवर्जन लागू रहेगा।पुलिस प्रशासन की ओर से जारी प्लान के अनुसार, एटा जनपद से बदायूं और बरेली की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को सौरभ ढाबा एटा रोड से डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन अमरपुर घाट बाईपास, मंडी तिराहा, सहावर और गंजडुंडवारा क्षेत्र से होते हुए कादरगंज गंगा पुल के रास्ते बदायूं की सीमा में प्रवेश कर सकेंगे। इसी तरह हाथरस से बदायूं-बरेली जाने वाले वाहनों को नदरई तिराहा से सौरभ ढाबा एटा रोड की तरफ मोड़ दिया जाएगा, जहां से वे इसी समान रूट का पालन करते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ेंगे। अलीगढ़ की तरफ से बदायूं और बरेली जाने वाले वाहनों के लिए भी रूट में बदलाव किया गया है। इन वाहनों को हजारा नहर पुल से मामो बाईपास और गोरहा नहर पुल की तरफ डायवर्ट कर सहावर, गंजडुंडवारा और कादरगंज गंगा पुल के रास्ते भेजा जाएगा। इसके अलावा कछला गंगा घाट से कासगंज की ओर आने वाले सभी वाहनों को दुपाहिया मोड़ नगरिया से डायवर्ट कर याकूतगंज, सहावर और अमांपुर होते हुए रवाना किया जाएगा। सोरोंजी की तरफ से बरेली और बदायूं जाने वाले वाहनों को नगरिया तिराहा से शहवाजपुर होते हुए कादरगंज गंगा पुल के रास्ते भेजा जाएगा। भारी वाहनों की सुगम आवाजाही के लिए प्रशासन ने व्यवस्था दी है कि बदायूं की तरफ से कादरगंज गंगा पुल होकर आने वाले सभी भारी वाहन तरसी तिराहे से पटियाली और सिढ़पुरा होते हुए आगे निकलेंगे।श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए पुलिस ने चार प्रमुख पार्किंग स्थल भी चिन्हित किए हैं। इसमें पहली पार्किंग पुलिस चौकी नगरिया से आगे पेट्रोल पंप के पास रेलवे लाइन की तरफ खाली पड़े मैदान में बनाई गई है। दूसरी पार्किंग गोला कुआं पर निर्माणाधीन एनएचएआई के बाईपास पर होगी। इसके अतिरिक्त तीसरी पार्किंग नारायण आश्रम के सामने पुलिस चौकी कछला के बराबर में रेलवे लाइन की तरफ खाली मैदान में और चौथी पार्किंग सोरोंजी के मेला ग्राउंड में सुनिश्चित की गई है। एसपी ओपी सिंह ने बताया कि सभी वाहन चालकों और श्रद्धालुओं से अपील है कि वे असुविधा से बचने के लिए यातायात नियमों और बदले हुए रूट का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed