सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Two Buses Collide on Highway in Kasganj, Two Dead and 36 Injured

UP: बरेली मथुरा हाईवे पर हादसा, आमने-सामने से टकराईं रोडवेज बसें, तीन यात्रियों की मौत; 35 घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 13 Jun 2026 09:06 AM IST
विज्ञापन
सार

कासगंज में बरेली-मथुरा हाईवे पर राजस्थान लोक परिवहन और एटा डिपो की बसों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 यात्री घायल हो गए। प्रशासन के अनुसार हादसा बस चालक को झपकी आने की वजह से हुआ हो सकता है, जबकि कई घायलों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Two Buses Collide on Highway in Kasganj, Two Dead and 36 Injured
कासगंज सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली-मथुरा हाईवे पर शनिवार सुबह राजस्थान लोक परिवहन सेवा, भरतपुर डिपो की तेज रफ्तार बस ने सामने से आ रही एटा डिपो की बस में जोरदार टक्कर मार दी। कलेक्ट्रेट के पास हुए इस हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई और 35 घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों में भरतपुर (राजस्थान) के बयाना थाना क्षेत्र के फरसों केला निवासी गिरिराज (80), उसी थाना क्षेत्र के गांव नगला सेवा कुलवारिया निवासी प्रीतम (65) और रामधकेली (90) शामिल हैं।





डीएम प्रणय सिंह और एसपी ओपी सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और बेहतर उपचार के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि कुछ घायलों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। जांच में पता चला है कि हादसा भरतपुर डिपो की बस के चालक को झपकी आने से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान लोक परिवहन सेवा की बस शुक्रवार रात करीब 12 बजे भरतपुर डिपो से 35 यात्रियों को लेकर सोरोंजी के लिए रवाना हुई थी। बस शनिवार सुबह करीब 5:40 बजे सोरोंजी थाना क्षेत्र में कलेक्ट्रेट के पास पहुंची तो चालक बहादुर (32) निवासी सदाबाद, थाना बयाना, जिला भरतपुर (राजस्थान) को झपकी आ गई। इससे तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर रास्ते पर लहराने लगी और दूसरी साइड में सामने से आ रही एटा डिपो की बस से जाकर भिड़ गई। यह बस टनकपुर से सवारियां लेकर एटा जा रही थी।
विज्ञापन


हादसे के समय ज्यादातर यात्री सो रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ जोरदार टक्कर लगने से बस में चीख-पुकार मच गई। अफरा-तफरी से हाईवे पर जाम के हालात बन गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बस से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजना शुरू किया। बताया गया कि भरतपुर डिपो की बस में सवार 30 यात्री घायल हुए हैं जबकि एटा जा रही बस में सवार पांच लोग घायल हुए हैं।


घायलों की सूची
1-अमलेश (50) निवासी भरतपुर
2- बहादुर सिंह (भरतपुर डिपो बस चालक) (55) निवासी भरतपुर
3- वेद प्रकाश (32) निवासी भरतपुर
4- उदय (57) निवासी भरतपुर
5- गणपति (56) निवासी भरतपुर
6- यादराम (53) निवासी भरतपुर
7- बृजेश (58 ) निवासी भरतपुर
8- अंगूरीदेवी (62) निवासी भरतपुर
9 -प्रेमदेवी (65) निवासी भरतपुर
10- राधेश्याम (40) निवासी भरतपुर
11- दीनदयाल (47) निवासी भरतपुर
12 - भारत सिंह (55) निवासी भरतपुर
13- चंद्रकला (60) निवासी भरतपुर
14 - लक्ष्मी (50) निवासी आगरा
15 -प्रेमराम (60) निवासी भरतपुर
16 -पूरनचंद शर्मा (55) निवासी भरतपुर
17 - मनीषा (19) निवासी भरतपुर
18 - सत्यवती (40) निवासी भरतपुर
19 - चकरम (7) निवासी भरतपुर
20 - भजनलाल (60) निवासी भरतपुर
21- राम कुमार (27) निवासी भरतपुर
22- तिमानपाल (22) निवासी भरतपुर
23- सपना (35) निवासी भरतपुर
24 - माया (55) निवासी भरतपुर
25- चिराग (8) निवासी भरतपुर
26- संतोष देवी (60) निवासी भरतपुर
27- गीता (60) निवासी भरतपुर
28- रामदेई निवासी भरतपुर
29- मयंक निवासी भरतपुर
30- सुतांजलि (26) निवासी भरतपुर
31- अनुज कुमार मिश्रा (एटा डिपो चालक) निवासी अवागढ़ एटा
32- गिरी प्रसाद (45) निवासी गांव सुन्ना, एटा
33- किरन देवी (43) निवासी गांव सुन्ना, एटा
34- राकेश बघेल (35) निवासी नगला बीच, फिरोजाबाद
35-श्रीप्रसाद (45) निवासी गांव सुन्ना, एटा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed