सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Waterlogging due to drain construction, pedestrians and shopkeepers troubled

Kasganj News: नाला निर्माण से जलभराव, राहगीर और दुकानदार परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 27 Mar 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging due to drain construction, pedestrians and shopkeepers troubled
फोटो 27 कासगंज के गांधी मूर्ति के निकट भरा गंदा पानी। स्रोत:संवाद
विज्ञापन
कासगंज। गांधी मूर्ति के पास नाला निर्माण लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। इसके कारण सड़क पर गंदा पानी बह रहा है और जलभराव की समस्या हो रही है। राहगीर, दुकानदार और छात्र-छात्राएं परेशान हैं।
Trending Videos

नगर पालिका प्रभुपार्क होते हुए गांधी मूर्ति से माल गोदाम चौराहा तक नाला बना रही है। निर्माण कार्य के कारण घरों से निकलने वाला पानी रोक दिया गया है। इससे गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर फैल रहा है और जलभराव का कारण बन रहा है। दुकानदार हृदेश कुमार ने बताया, दुकानों के पास गंदा पानी भर जाता है। जलभराव के कारण गांधी मूर्ति के पास कई दुकानें बंद हो गई हैं। पैदल चलने वालों और छात्र-छात्राओं को भी भारी दिक्कतें हो रही हैं। बताया कि कई बार शिकायत की गई, पर समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ विवेक त्रिपाठी ने बताया कि गांधी मूर्ति से माल गोदाम तक नाला निर्माण जारी है। उन्होंने शीघ्र ही नाला निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए हैं। पंपसेट से गंदे पानी को निकालने और साफ-सफाई के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed