सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A car collided with a pole due to a nap, air bags saved lives.

Kaushambi News: झपकी आने से खंभे से भिड़ी कार, एयर बैग ने बचाई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
A car collided with a pole due to a nap, air bags saved lives.
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर टिकरी के पास राम वन गमन मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर रात अचानक चालक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंबे से टकरा गई। हादसे में कानपुर से मैहर जा रहे कार सवारों की जान एयर बैग ने बचाई। हादसे में दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
Trending Videos

कानपुर नगर के नौबस्ता निवासी राजेश ( 43) पुत्र सेवाराम परिवार के साथ बच्चे का मुंडन कराने कार से मैहर जा रहे थे। कार चालक मनोज शर्मा चला रहा था। वाहन में मुंडन कराने वाले बच्चे समेत कुल छह लोग सवार थे। रात करीब 12 बजे कार जैसे ही मंझनपुर क्षेत्र के गौसपुर टिकरी गांव के पास पहुंची ही थी कि अचानक चालक को झपकी आ गई और कार सड़क किनारे नाले पर रखी चटिया तोड़ते हुए बिजली के खंबे जा टकराई। टक्कर से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि हादसे में चालक मनोज शर्मा और राजेश की मां रेखा शर्मा को हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा होते ही राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी को वाहन से बाहर निकाला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनको छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार को राम वन गमन का निर्माण करा रही संस्था के कार्यालय में खड़ा करा दिया गया है। घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। सभी लोग दूसरे वाहन से कानपुर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed