{"_id":"69b322e2e2b062d2a20852a0","slug":"assault-on-protesting-against-speeding-bike-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-137923-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: तेज बाइक चलाने का विरोध करने पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: तेज बाइक चलाने का विरोध करने पर मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार से बाइक चलाने का विरोध करने पर बाइक सवार युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थर से युवक पर हमला कर दिया। इससे पीड़ित के साथ ही पत्नी और बेटे को भी चोटें आईं। एफआईआर के मुताबिक भड़ेसर गांव निवासी रामदत्त पांडेय ने बताया कि बुधवार शाम करीब 7:45 बजे वह घर के पास बैठे थे।
उसी दौरान गांव का अनिल कुमार पुत्र राममूरत तेज रफ्तार से बाइक लेकर निकला। उन्होंने बच्चों के आने-जाने की बात कहकर धीरे गाड़ी चलाने को कहा तो वह भड़क गया और गालीगलौज करने लगा। आरोप है कि कुछ देर बाद अनिल अपने परिवार के अमरेश कुमार व प्रवेश कुमार के साथ वापस आया और तीनों ने लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची रामदत्त की पत्नी और बेटे को भी मारपीट कर घायल कर दिया।
Trending Videos