{"_id":"69b3242fb4b6f1c0c90a6165","slug":"farmers-body-found-in-field-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-137950-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: खेत में मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: खेत में मिला किसान का शव
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जुटी पुलिस व लोगों की भीड़ - संवाद
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के चक खोदायगंज गांव में एक किसान का शव खेत में मिला। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि मरने वाले चेहरे पर जलने के निशान थे। इस बारे में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की औपचारिकताएं पूरी कर घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया पुलिस ने करंट से मौत होने का अंदेशा जताया है।
चक खोदायगंज गांव निवासी राममूरत विश्वकर्मा (55) खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनका खेत गांव के मंदिर के पास है। परिजनों के अनुसार बुधवार शाम वह अपनी पत्नी के साथ खेत गए थे। कुछ देर बाद उनकी पत्नी घर लौटआईं, जबकि राममूरत खेत पर ही रुक गए।
बृहस्पतिवार सुबह जब उनका बेटा खेत की ओर गया तो वहां वह नहीं मिले। इसके बाद परिजनों ने आसपास के खेतों और गांव में उनकी तलाश शुरू की। काफी देर तक खोजबीन करने के बावजूद उनका कोई पता नहीं चला। शाम करीब पांच बजे खेत के पास ही उनका शव पड़ा मिला।
देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद शमसाबाद चौकी प्रभारी योगेश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। परिजनों के मुताबिक राममूरत विश्वकर्मा के दो बेटे और दो बेटियां हैं। इनमें से एक बेटे और एक बेटी की शादी हो चुकी है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में चीख-पुकार मची है।
मौके की पड़ताल पर मृतक के शरीर पर जलने के निशान दिखे हैं। ऐसे में करंट से मौत होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। पुलिस जांच कर रही है। -शिवांक सिंह, क्षेत्राधिकारी
Trending Videos