सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Iran-Israel war impacts... Plastic products become 15-20% more expensive

Kaushambi News: ईरान - इस्राइल युद्ध का असर... प्लास्टिक के उत्पाद 15-20 फीसदी महंगे

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 13 Mar 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Iran-Israel war impacts... Plastic products become 15-20% more expensive
आंशील गुप्ता
विज्ञापन
ईरान - इस्राइल में जारी युद्ध का असर पश्चिम एशिया में ही नहीं, अब स्थानीय बाजारों पर भी पड़ता दिख रहा है। सिराथू समेत आसपास के बाजारों में प्लास्टिक के घरेलू सामानों की कीमतों में 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। व्यापारियों का कहना है कि कच्चे माल यानी प्लास्टिक दाना और पेट्रोकेमिकल उत्पादों के दाम पिछले 10 दिनों में आठ से 12 रुपये प्रति किलो की तेजी है। इससे बाल्टी, मग, कुर्सी, बोतल और अन्य प्लास्टिक उत्पाद महंगे हो गए हैं।
Trending Videos


पहले 10 लीटर की प्लास्टिक बाल्टी करीब 150 रुपये में बिकती थी, जो अब बढ़कर लगभग 190 रुपये हो गई है। अब ग्राहक मोलभाव कर रहे हैं। थोक बाजार में ही कीमतें बढ़ जाने से खुदरा विक्रेताओं के लिए दाम कम करना मुश्किल हो गया है। -आंशील गुप्ता,व्यापारी, सिराथू बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

युद्ध की वजह से तेल आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। अगर तनाव लंबे समय तक जारी रहा तो कच्चे माल की उपलब्धता और प्रभावित हो सकती है, जिससे कीमतों में और बढ़ोतरी संभव है। -आशु केसरवानी, व्यापारी, सिराथू
पैकेजिंग से जुड़े प्लास्टिक उत्पादों के दाम भी बढ़ रहे हैं, जिससे छोटे कारोबारियों की लागत बढ़ गई है। इसका असर सीधे उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है। -राज अग्रहरि, सिराथू

आंशील गुप्ता

आंशील गुप्ता

आंशील गुप्ता

आंशील गुप्ता

आंशील गुप्ता

आंशील गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed