{"_id":"69b323d7201ab721080dd60f","slug":"women-are-becoming-self-reliant-through-cosmetic-grocery-and-dairy-businesses-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-137946-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कॉस्मेटिक, परचून और दुग्ध व्यवसाय से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कॉस्मेटिक, परचून और दुग्ध व्यवसाय से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
समूह के माध्यम से लोन लेकर परचून की दुकान चलातीं अनीता देवी- संवाद
विज्ञापन
कड़ा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत अंदावा में स्वयं सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। समूह की महिलाएं बचत के साथ छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं।
ग्राम पंचायत अंदावा के मजरा शीतलपुर निवासी अनीता देवी ने वर्ष 2021 में गांव की दस महिलाओं के साथ मिलकर परमेश्वर स्वयं सहायता समूह पाल पुरवा शीतलपुर अंदावा कौशांबी का गठन किया। समूह से जुड़ी महिलाएं नियमित रूप से बैंक में बचत करती हैं और जरूरत पड़ने पर उसी धनराशि से ऋण लेकर अपना व्यवसाय शुरू करती हैं।
समूह की सदस्य अनीता देवी ने कॉस्मेटिक की दुकान खोलने के बाद परचून की दुकान भी शुरू की, जिससे उनकी आमदनी बढ़ी है। वहीं, सदस्य गीता देवी ने भैंस खरीदकर दुग्ध व्यवसाय शुरू किया है और उससे परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं।
अनीता देवी का कहना है कि समूह से जुड़ने के बाद महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे अपने पैरों पर खड़े होने के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं। समूह में सुमन देवी, आरती देवी, राजरानी, लालती, बबली समेत कई महिलाएं जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
Trending Videos