सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Disclosure: Rs 2.02 lakh embezzled by making two payments

Kaushambi News: दो बार भुगतान कर 2.02 लाख रुपये किए गबन, खुलासा

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 01 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Disclosure: Rs 2.02 lakh embezzled by making two payments
विज्ञापन
सदर ब्लॉक के चक थांभा में विकास कार्यों के नाम पर घालमेल सामने आया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों की संयुक्त जांच में यह खुलासा हुआ है। पहले हो चुके काम का दोबारा प्रस्ताव तैयार किया गया। इसके बाद भुगतान निकालकर 2.02 लाख रुपये का गबन किया गया है। जीरामजी में हुए इस गबन की रिपोर्ट टीम ने डीएम को भेजी है।
Trending Videos

चक थांभा निवासी राज कुमार सिंह ने गांव के लोगों के साथ मिलकर डीएम को 27 अगस्त को शपथपत्र देकर गांव में जीरामजी योजना के कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इस पर डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने जिला पूर्ति अधिकारी व अवर अभियंता डीआरडीएम की संयुक्त टीम बनाकर जांच का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट करीब एक सप्ताह पहले डीपीआरओ के माध्यम से डीएम को भेजी है। जांच रिपोर्ट में अधिकारियों ने बताया है कि गांव के सोमदत्त के घर से गंगा बाबा तालाब तक इंटरलॉकिंग कार्य और सुख सागर के घर से गंगा बाबा तालाब तक नाली निर्माण कार्य का भुगतान वर्ष 2020-21 में वित्त आयोग योजना से किया गया है।
इसी काम का 2021-22 में दोबारा प्राक्कलन तैयार कर जीरामजी योजना से 2,02,144 रुपये का फिर से भुगतान निकाला गया है। संयुक्त जांच में अधिकारियों ने इस पूरे प्रकरण को गंभीर वित्तीय अनियमितता बताते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर गबन की बात स्पष्ट रूप से कही है।
-----
थांभा गांव की जांच रिपोर्ट मिली है। इसको डीएम भेजा जाएगा। इसके बाद उनके निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। --अनिल कुमार सिंह, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed