सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Due to negligence of officials, work worth Rs 1.05 crore of Chail MLA got stuck.Due to negligence of officials, work worth Rs 1.05 crore of Chail MLA got stuck.

Kaushambi News: अधिकारियों की लापरवाही से चायल विधायक के 1.05 करोड़ के काम अटके

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 01 Feb 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Due to negligence of officials, work worth Rs 1.05 crore of Chail MLA got stuck.Due to negligence of officials, work worth Rs 1.05 crore of Chail MLA got stuck.
विज्ञापन
चायल विधायक पूजा पाल की निधि से स्वीकृत 1.05 करोड़ रुपये के विकास कार्य पांच माह बीत जाने के बाद भी पूरे नहीं हो सके हैं। अधिकारियों की लापरवाही के चलते न सिर्फ विकास कार्य ठप हैं, बल्कि विभाग के खाते में धनराशि भी बिना उपयोग के पड़ी हुई है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने कार्यदायी संस्था उप्र लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।
Trending Videos

चायल विधानसभा क्षेत्र में जनता की मूलभूत जरूरतों को देखते हुए विधायक पूजा पाल ने इंटरलॉकिंग सड़क, सीसी रोड और नाली निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए 1.05 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी थी। पहली किश्त के रूप में 63.37 लाख रुपये भी जारी कर दिए गए। यह धनराशि करीब पांच माह पहले कार्यदायी संस्था के पास डंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद अब तक कोई कार्य पूरा नहीं हुआ। इस पर सीडीओ ने अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर पहली किश्त के सापेक्ष कार्य पूर्ण करने और दूसरी किश्त की मांग प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed