सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Only 66,000 out of 3.30 lakh cattle received FMD vaccination.

Kaushambi News: 3.30 लाख गोवंश में मात्र 66 हजार का हुआ एफएमडी टीकाकरण

संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 01 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Only 66,000 out of 3.30 lakh cattle received FMD vaccination.
विज्ञापन
जिले में मवेशियों को लगने वाले एफएमडी (फुट एंड माउथ डिजीज) टीकाकरण का अभियान सितंबर से शुरू होने के बाद भी अब तक जिले में मात्र बीस प्रतिशत तक काम ही पूरा हो सका है। शेष बचे अस्सी प्रतिशत काम को पूरा करने के लिए जिले के सभी पैरावेट्स और पशुचिकित्साधिकारियों को लगाया गया है। सभी को मार्च के अंत तक टीकाकरण पूरा करने की जिम्मेदारी दी गई है।
Trending Videos

वर्तमान में जिले के सभी आठ विकास खंडों में 3.30 लाख मवेशी हैं। यह वे मवेशी हैं जिन्हें एफएमडी/खुरपका-मुहपका का टीका लगाया जाना था। सितंबर महीने से शुरू हुए इस टीकाकरण अभियान में मात्र अब तक बीस प्रतिशत यानी 66 हजार मवेशियों का टीकाकरण कराया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि टीकाकरण के अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के पैरावेट्स और पशु चिकित्साधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। दस मार्च तक शेष बचे टीकाकरण के कार्य को पूरा करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed