{"_id":"69b9a64cd3bf33796c0efa28","slug":"eid-preparations-in-full-swing-vermicelli-shops-crowded-kaushambi-news-c-261-1-kmb1012-138220-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ईद की तैयारियां जोरों पर, सेवई की दुकानों पर रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ईद की तैयारियां जोरों पर, सेवई की दुकानों पर रही भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन
ईद में अब मात्र तीन दिन बचे हैं। सेवइयों, खजूर, ड्राई फ्रूट्स, मिठाइयों की दुकानों पर खरीदारी बढ़ गई हैं। दुकानों से उठती खुशबू व भीड़भाड़ से बाजार में रौनक है।
ईद में हर घर में सेवई बनती है। ऐसे में बाजार सज गए हैं। करारी के दुकानदार अवधेश केसरवानी ने बताया कि कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी से लच्छा सेवई, किमामी, शीर, कुरमा, लच्छा, सूखी मीठी, फेनी सेवई मंगाई गई है। इनका रेट 100 से लेकर 300 रुपये तक है।
इसके अलावा काजू, पिस्ता, बादाम की बिक्री भी बढ़ी है। खरीदारी करने आईं महिला रूबी, शाहिस्ता ने बताया कि ईद का स्वाद बिना सेवइयों और घर की बनी मिठाइयों के अधूरा है। कीमतें बढ़ी जरूर हैं लेकिन त्योहार पर घर में बने पकवानों की खुशी कुछ और ही होती है।
-- -- -- -- -- -- --
सेवइयों की कीमत (प्रति किलो)
इमामी सेवई 300- 350 रुपये
लच्छा सेवई 180-200 रुपये
लंबी सेवई 100-120 रुपये
फेनी सेवई 240-250 रुपये
सामान्य सेवई 100-150 रुपये
Trending Videos