{"_id":"69b460eb115a58b3830770c7","slug":"inspector-recruitment-exam-will-be-held-today-and-tomorrow-in-six-schools-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-137972-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: छह विद्यालयों में आज व कल होगी दरोगा भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: छह विद्यालयों में आज व कल होगी दरोगा भर्ती परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में उप निरीक्षक (दरोगा) भर्ती परीक्षा 14 व 15 मार्च को छह केंद्रों पर होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीसीटीवी के साथ ही सतर्कता व सुरक्षा के तमाम प्रबंध किए गए है। पुलिस व प्रशासन दोनों की अलग-अलग टीमें सक्रिय हैं।
दरोगा भर्ती परीक्षा दो दिन में चार पालियों में आयोजित होगी। प्रत्येक पाली में 1920 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
प्रशासन की ओर से परीक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए एक-एक जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा छह केंद्र व्यवस्थापक, 12-12 सहायक केंद्र व्यवस्थापक व परीक्षा सहायकों को तैनात किया गया है। इनमें से आधे कर्मचारियों की तैनाती जिला प्रशासन (डीएम कार्यालय) की ओर से की गई है।
वहीं, आधे कर्मचारी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से लगाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में कक्ष निरीक्षक के तौर पर 160 शिक्षक तैनात रहेंगे। प्रत्येक केंद्र में एक-एक पुलिस व कार्यदायी संस्था के पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों की निगरानी केंद्र, डीआईओएस कार्यालय व पुलिस मुख्यालय से सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से होगी।
-- -- -
इन स्कूलों में होगी परीक्षा :
- एसएवी इंटर कॉलेज सैनी।
- करारी इंटर कॉलेज करारी।
- ज्योतिबा बाई फूले पॉलिटेक्निक कॉलेज टेवां।
- नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी।
- श्री हुबलाल इंटर कॉलेज भरवारी।
- कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज भरवारी।
-- -- -- -
पारदर्शी बोतल ला सकते हैं अभ्यर्थी
डीआईओएस ने बताया कि अभ्यर्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र और आधार कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा वह नीले या काले रंग का साधारण पारदर्शी बॉल प्वाइंट पेन और अगर जरूरत हो तो पारदर्शी पानी की बोतल साथ रख सकते हैं। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर, बैग व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
-- --
परीक्षा का समय
पहली पाली: सुबह 10 बजे से 12 बजे तक
दूसरी पाली: दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक
वर्जन।
परीक्षा को लेकर पूरी तरह से सतर्कता रखी जा रही है। प्रत्येक थाना पुलिस को अपने-अपने क्षेत्र में सर्विलांस के साथ ही अन्य तकनीकी माध्यम से सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान केंद्र के आसपास विशेष सतर्कता बनाए रखने के लिए कहा गया है। - राजेश कुमार, एसपी।
-- -
Trending Videos