{"_id":"6a6278da4dbec9b459025b84","slug":"the-minister-of-state-distributed-ayushman-cards-housing-keys-and-approval-certificates-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-145170-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: राज्यमंत्री ने बांटे आयुष्मान कार्ड, आवास की चाबी और स्वीकृति प्रमाण-पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: राज्यमंत्री ने बांटे आयुष्मान कार्ड, आवास की चाबी और स्वीकृति प्रमाण-पत्र
विज्ञापन
लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपतीं राज्यमंत्री कृष्णा पासवान। स्रोत: प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की पशुधन व दुग्ध विकास राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने बृहस्पतिवार को मां शीतला अतिथि गृह, सयारा में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, आवास की चाबी एवं स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को करोड़ों रुपये की वित्तीय सहायता का डमी चेक भी प्रदान किया।
राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने आयुष्मान भारत योजना के तहत विमला देवी, सुमन देवी और बबिता को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और आवास की चाबी सौंपी। इसके अलावा कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
पशुपालन विभाग की ओर से संचालित बकरी पालन, भेड़ पालन और सूअर पालन योजनाओं के लाभार्थियों को भी स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य पात्र लोगों को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी आय में वृद्धि करना है।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 338 स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड के रूप में एक करोड़ एक लाख 40 हजार रुपये और 185 समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के रूप में दो करोड़ 77 लाख 50 हजार रुपये का डमी चेक प्रदान किया गया। इस प्रकार कुल 523 समूहों को 3 करोड़ 78 लाख 90 हजार रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, पूर्व विधायक लाल बहादुर, संजय कुमार गुप्ता व शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण, मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।