{"_id":"69b9c439043efa4d3704865d","slug":"1272-candidates-secure-jobs-at-mega-job-fair-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-156526-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: वृहद रोजगार मेले में 1272 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: वृहद रोजगार मेले में 1272 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
बुद्ध पीजी कालेज में वृहद रोजगार मेला में न्युक्ति पत्र के साथ अभ्यर्थी और अतिथि। संवाद
विज्ञापन
कसया। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में मंगलवार को बुद्ध पीजी कॉलेज के परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। चयनित 1272 अभ्यर्थियों को अतिथियों ने नियुक्ति पत्र सौंपा। मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रोजगार मेले में कुल 4579 रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। मेले में निजी क्षेत्र की 27 प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया। साक्षात्कार के जरिए 1272 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों में खुशी की लहर देखी गई। अन्य अभ्यर्थियों को भी आगे के अवसरों के लिए प्रेरित किया गया।
वृहद रोजगार मेला में चयनित अभ्यर्थियों को विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्रकाश सिंह, प्राचार्य विनोद मोहन मिश्र, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी और सेवा योजना अधिकारी संजय कुमार ने नियुक्ति दिया। संचालन डॉ राकेश चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम संयोजक डा श्वेता भट्ट ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य नीतीश यादव,अरविंद कुमार, अभिषेक मिश्रा, जितेंद्र, संजीव दुबे, सिब्लू सिंह, आदि मौजूद रहे।
-- -- --
अभ्यर्थियों ने पहल की सराहना
रोजगार मेले में शामिल अभ्यर्थियों ने इस पहल की सराहना की। अभ्यर्थी स्मृति पांडेय ने कहा कि एक ही स्थान पर इतनी कंपनियों का आना युवाओं के लिए बड़ा अवसर है। बबीता कुशवाहा ने कहा कि काॅलेज परिसर में एक ही दिन कई कंपनियों में इंटरव्यू का अच्छा अनुभव मिला और आगे के लिए आत्मविश्वास बढ़ा है। इस तरह के मेला रोजगार के लिए जरूरी है। नीरज गुप्ता ने कहा कि रोजगार मेले से समय और संसाधनों की बचत होती है, क्योंकि अलग-अलग जगह जाने की जरूरत नहीं पड़ती। एक पास कई कंपनियों में इंटरव्यू के अवसर मिला। मेरा चयन ऑपरेटर के पद पर चयन अच्छी सैलरी पर हुआ है। आलोक सिंह ने कहा कि सरकार की यह पहल सराहनीय है, इससे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को भी मौका मिल रहा है। रोजगार के लिए एक ही स्थान पर काफी संख्या में कंपनियों का आना युवाओं के लिए सौभाग्य की बात है।
Trending Videos