{"_id":"6a0cd0b1e4c8cfbdbc0919ce","slug":"250-kg-of-ganja-recovered-husband-and-wife-arrested-kushinagar-news-c-205-1-ksh1039-160130-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 2.50 किलो गांजा बरामद, पति-पत्नी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 2.50 किलो गांजा बरामद, पति-पत्नी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 20 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पडरौना/मंसाछापर। पडरौना कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। वे रिश्ते में पति-पत्नी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 2.50 किलोग्राम अवैध गांजा और एक बाइक बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी प्रदीप मिश्रा निवासी कठार थाना धनहा जिला पश्चिमी चंपारण बिहार तथा एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गांजा तस्करी का काम करते हैं। महिला आरोपी ट्रेन से ओडिशा जाकर गांजा लाती थी, जिसे प्रदीप मिश्रा बिहार में ऊंचे दाम पर बेचकर मुनाफा कमाता था। गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक राजाराम पाल, कांस्टेबल गोविंद यादव, कांस्टेबल आदित्य राजभर, रिक्रूट कांस्टेबल अभिषेक तथा महिला रिक्रूट कांस्टेबल अंशिका मौर्या शामिल रहीं।
Trending Videos