सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BJP Leader Son Arthak Singh Booked Under Gangster Act For Firing At Student Leader House

BJP नेता के बेटे पर गैंगस्टर: छात्र नेता के घर फायरिंग, मां को जड़े थप्पड़- आर्थक सिंह संग 4 पर हुई कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Wed, 20 May 2026 11:02 AM IST
विज्ञापन
सार

20 फरवरी की रात कोतवाली थाना क्षेत्र के अलीनगर उत्तरी मोहल्ले में लग्जरी फॉर्च्यूनर से पहुंचे बदमाशों ने छात्र नेता उज्ज्वल यादव के घर पर चढ़कर फायरिंग की थी। आरोपियों ने उज्ज्वल को बाहर बुलाकर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर छात्र नेता की मां संध्या यादव का मुंह दबाकर थप्पड़ मारे और अभद्रता की।सूचना पर पहुंची पुलिस ने 24 घंटे में गैंग लीडर आर्थक सिंह, सैफ अली, आलोक सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

BJP Leader Son Arthak Singh Booked Under Gangster Act For Firing At Student Leader House
आर्थक सिंह समेत अन्य तीनों पर भी गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र के अलीनगर उत्तरी मोहल्ले में छात्र नेता के घर फायरिंग और महिला से मारपीट के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी बीजेपी नेता के बेटे आर्थक सिंह समेत उसके गैंग के चार गुर्गों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मंगलवार को दर्ज इस कार्रवाई में पुलिस ने गैंग लीडर आर्थक सिंह, सैफ अली, आलोक सिंह और महेश चौधरी को आरोपी बनाया है।

Trending Videos


पुलिस अब आरोपियों की अवैध संपत्तियों की भी जांच करेगी। पुलिस के अनुसार, बीते 20 फरवरी की रात लग्जरी गाड़ी (फॉर्च्यूनर) से पहुंचे बदमाशों ने कोतवाली इलाके में छात्र नेता उज्ज्वल यादव के घर पर चढ़कर फायरिंग की थी। आरोपियों ने उज्ज्वल को बाहर बुलाकर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर छात्र नेता की मां संध्या यादव का मुंह दबाकर थप्पड़ मारे गए और उनके साथ अभद्रता की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आर्थक सिंह समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। पूछताछ में आरोपियों ने पूरी वारदात की साजिश कबूल की थी। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने अवैध पिस्टल से फायरिंग की थी।

पुलिस के मुताबिक, घटना के दौरान कुछ आरोपी घर के बाहर पहुंचे थे, जबकि उनके अन्य साथी कुछ दूरी पर खड़ी लग्जरी कार में बैठे रहे। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी तमंचा लहराते हुए घर के बाहर दिखाई दिए। फुटेज में फायरिंग, गाली-गलौज और महिला से मारपीट की घटना भी कैद हुई है। पुलिस ने फुटेज को जांच का अहम हिस्सा बनाया है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गैंग लीडर आर्थक सिंह पर गोरखपुर और कुशीनगर में कई गंभीर प्राथमिकी दर्ज है। वहीं, उसके साथियों पर भी हत्या के प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं।

एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि गैंग के आपराधिक नेटवर्क और आर्थिक गतिविधियों की जांच की जा रही है। इसके आधार पर आगे गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्ती की कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed