सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Action will be taken against negligence in schemes, work should be done with quality: BDO

योजनाओं में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, गुणवत्ता से करें कार्य : बीडीओ

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 20 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against negligence in schemes, work should be done with quality: BDO
विज्ञापन
सुकरौली। ब्लॉक सभागार में मंगलवार को खंड विकास अधिकारी विद्यासागर गुप्ता की अध्यक्षता में पंचायत सचिवों की बैठक हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, आमजन की समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और विभागीय निर्देशों के पालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
Trending Videos


बीडीओ ने पंचायत सचिवों को निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर आने वाली ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में साफ-सफाई, आवास, मनरेगा, पंचायत विकास कार्यों समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा भी की गई। बीडीओ ने कहा कि योजनाओं के संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ विभागीय निर्देशानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने पंचायत सचिवों से गांवों में नियमित भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को सुनने तथा शासन की योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी आह्वान किया। बैठक में कई पंचायत सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed