{"_id":"6a0cd0dfcf1aa2472f06f401","slug":"dj-operators-body-found-murder-suspected-kushinagar-news-c-205-1-ksh1039-160135-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डीजे संचालक की मिली लाश, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डीजे संचालक की मिली लाश, हत्या की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 20 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पडरौना/मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के दांदोपुर गांव में मंगलवार की सुबह मुख्य सड़क किनारे डीजे संचालक सुजीत पटेल (28) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव सड़क से सटे खेत में मुंह के बल पड़ा था। उसकी बाइक सड़क पर गिरी थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वारदात की रात डीजे बजाने वह सिरिसिया दीक्षित गांव में गया था।
पडरौना कोतवाली मईला निवासी भुटेली चौकीदार का बेटा सुजीत पटेल (28) पटेल डीजे संचालक था। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने दांदोपुर गांव के पास सड़क किनारे एक युवक का शव देखा। युवक के चेहरे पर चोट के निशान थे, जिससे घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। बताया जा रहा है कि सुजीत की शादी करीब छह महीने पहले ही हुई थी। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता भुटेली ने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।सुजीत तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसा लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
Trending Videos