सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   FIR against 16 in knife and dao attack, five arrested

Kushinagar News: चाकू और दाव से हमले में 16 पर प्राथमिकी, पांच गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 20 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
FIR against 16 in knife and dao attack, five arrested
विज्ञापन
रामकोला। सोहरौना गांव में बीडीसी सदस्य पद के प्रत्याशी का होर्डिंग फाड़ने को लेकर सोमवार की रात हुई मारपीट में पुलिस ने हत्या की कोशिश के आरोप में 16 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। दो समुदाय से जुड़ा मामला होने से गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई। आरोप है कि दो युवकों पर कुदाल, चाकू और बकरा काटने वाले दाव से हमला किया गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती हैं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
Trending Videos


सोहरौना गांव निवासी अशोक तिवारी बीडीसी सदस्य के चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। अपने दरवाजे के पास पोस्टर और बैनर लगवाए थे। आरोप है कि गांव के ही कुंदन ने पोस्टर फाड़ दिया था। इसे लेकर सोमवार शाम विवाद शुरू हो गया। दूसरे पक्ष के लोग भी पहुंच गए और मारपीट शुरू हो गई। घायल पक्ष के हरिशंकर तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बिस्मिल्लाह, उसमान, फत्ते, आफताब, कुंदन आदि लाठी-डंडा, चाकू और दाव लेकर पहुंचे और हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कुंदन ने अशोक तिवारी के गले और सीने के पास दाव से वार कर दिया। बचाने पहुंचे प्रियांशु तिवारी के पेट में चाकू घोंप दिया गया। प्रियांशु की आंत बाहर निकल आई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायलों को सीएचसी ले गए। हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से भी दोनों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ खड्डा बीके सिंह ने बताया कि हरिशंकर तिवारी की तहरीर पर पांच नामजद और 11 लोगों के खिलाफ की कोशिश सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अफताब, हसबुद्दीन, मकसूद, अरमान और नसीम को गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

--
अशोक तिवारी के गले में लगे 35 टांके
हमले में घायल अशोक तिवारी के गले और सीने के पास गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज में उनके गले में 35 टांके लगाए हैं। वहीं, प्रियांशु तिवारी के पेट में चाकू लगने से आंत बाहर आ गई थी। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके पहले भी गांव में दोनों समुदाय के बीच बवाल हो चुका है। दूसरे दिन भी पुलिस पीड़ित परिवार के घर के पास तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed