{"_id":"69b9c2992c44a87167090f50","slug":"9564-percent-of-primary-students-and-97-percent-of-junior-students-appeared-for-the-examination-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-156529-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्राथमिक के 95.64 और जूनियर के 97 फीसदी विद्यार्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्राथमिक के 95.64 और जूनियर के 97 फीसदी विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से संचालित प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालय समेत अन्य विद्यालय में वार्षिक परीक्षा के दूसरे दिन 5वीं तक 98.64 और 8वीं तक 97.02 फीसदी परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। कक्षा दो से आठवीं तक प्रथम पाली में गणित और दूसरी पाली में संस्कृत व उर्दू विषय की परीक्षा हुई।
जिले के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से पांचवीं तक 1,72,870 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। दूसरे दिन की परीक्षा में 1,65,326 परीक्षार्थी शामिल हुए, जो कुल नामांकन का 95.64 प्रतिशत रहा। इसी तरह कक्षा एक से आठवीं तक पंजीकृत 74,951 छात्र-छात्राओं में से 72,717 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जो नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति 97.02 प्रतिशत रही। परीक्षा की निगरानी सभी बीईओ और एआरपी ने अपने-अपने क्षेत्र में की। बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या ने पीएम-श्री विद्यालय दुर्गवालिया का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक कक्षा में परीक्षा व्यवस्था देखी और प्रधानाध्यापक को जरूरी निर्देश दिए।
Trending Videos