{"_id":"69d57030e4a11d6cc605df35","slug":"action-intensifies-in-multi-crore-embezzlement-case-kushinagar-news-c-209-1-kld1026-148766-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: करोड़ों की हेराफेरी में कार्रवाई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: करोड़ों की हेराफेरी में कार्रवाई तेज
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर पंचायत क्षेत्र की एक फर्म के नाम पर करोड़ों की हेराफेरी के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। बिल के नाम पर हेराफेरी को लेकर आरोपी तथा इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध पुलिस साक्ष्य एकत्र करने में लगी है।
सूत्रों के मुताबिक आरोपी अर्पित काफी शातिर है। उसने फर्म के नाम पर बनाए गए बिलों में गड़बड़ी कर करोड़ों की हेराफेरी की है। नगर पंचायत के नौदरी निवासी एसके इंटरप्राइजेज के मालिक सुजीत गुप्ता ने ठाकुरद्वारा निवासी अर्पित कुमार वर्मा के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने कहा था कि तकनीकी जानकारी के अभाव में अपने फर्म से संबंधित जीएसटी से जुड़े काम का दायित्व अर्पित को सौंपा था। युवक को अपनी लाॅगिन तथा पासवर्ड एवं मोबाइल नंबर भी उपलब्ध करा दिया था।
विश्वास का फायदा उठाकर युवक ने फर्म के नाम पर अन्य लोगों की खरीदारी करा दिया। करोड़ों रुपये की खरीदारी फर्म के नाम पर की गई। ऐसी वस्तुओं की खरीदारी की गई जिसकी खरीद तथा बिक्री से हमारा कोई सरोकार नहीं था।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीओ सदर ने मामले की जांच की और मामला सही पाए जाने पर मेंहदावल पुलिस ने रिपोर्ट पंजीकृत किया। मामला सामने आने के बाद आरोपी कुछ दिन फरार रहा, लेकिन वर्तमान समय में वह मेंहदावल में है। दूसरी तरफ पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस आरोपी तथा इसमें संलिप्त अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
Trending Videos