फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Certificates made for 45 disabled children in the camp

Kushinagar News: शिविर में 45 दिव्यांग बच्चों का बना प्रमाणपत्र

Tue, 18 Aug 2026 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Certificates made for 45 disabled children in the camp
पडरौना। फाजिलनगर बीआरसी परिसर में सोमवार को मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन हुआ। इसमें 60 दिव्यांग बच्चों ने पंजीकरण कराया। 45 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन

बीएसए अनिल कुमार सिंह ने कहा कि दिव्यांग छात्रों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं संचलित कर रही है। दिव्यांगों में सहायक उपकरण भी सरकारी योजनाओं में से एक है। अभिभावकों को चाहिए कि इन योजनाओं का लाभ अपने दिव्यांग बच्चों को दिलाएं, ताकि हर दिव्यांग बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में मदद मिले। इसके बाद फाजिलनगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर पंजीकृत 60 बच्चों में से 45 को दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शिव कुमार, बलवंत बहादुर, डॉ. प्रेम नारायण, डॉ. अखिलेश कुमार, अनुपम कुमार, मनोज कुमार पासवान, गणेश कुशवाहा, मृत्युंजय कुमार पांडेय, संजय कुमार राय, सुशील कुमार मिश्रा, अनूप वनरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed