सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Couple on hunger strike to protest construction on disputed land

Kushinagar News: विवादित भूमि पर निर्माण के विरोध में दंपती अनशन पर

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 05 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Couple on hunger strike to protest construction on disputed land
दुदही नगर पंचायत में जमीनी विवाद को लेकर आमरण अनशन बैठे दंपति।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
दुदही। कस्बा के वार्ड नंबर 11 में विवादित भूमि पर हो निर्माण कार्य के विरोध में शनिवार को दंपती अनशन पर बैठ गया। उनका आरोप है कि न्यायालय के आदेश और प्रशासन से बार-बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से वे क्षुब्ध हैं।
Trending Videos

पत्नी के साथ अनशन पर बैठे तूफानी चौहान ने बताया कि आराजी संख्या 1793/3 में उनके नाम से जमीन है। इस पर विपक्षी जबरन निर्माण करा रहे हैं। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। कई बार तहसील प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस से शिकायत की। तहसीलदार ने भी कुछ दिन पहले मौके का निरीक्षण कर निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं, इस मामले में विपक्षी रामदयाल, नत्थू, विश्वनाथ ने बताया कि जिस भूमि को लेकर विवाद बताया जा रहा है, वह उनकी नहीं है। उन्हें जानबूझकर अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है।च
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed