{"_id":"69afa6a1f3355c6b7f0ab751","slug":"mother-and-child-die-in-a-private-hospital-in-kushinagar-family-alleges-negligence-2026-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हॉस्पिटल प्रबंधन पर लापरवाही की आरोप: प्राइवेट अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, संचालक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हॉस्पिटल प्रबंधन पर लापरवाही की आरोप: प्राइवेट अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, संचालक फरार
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Published by: Rohit Singh
Updated Tue, 10 Mar 2026 10:35 AM IST
विज्ञापन
सार
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल कर्मियों ने नवजात के शव को एक डिब्बे में बंद कर लिफाफे में रख दिया और उसे जनरेटर के ऊपर रख दिया। इस अमानवीय व्यवहार की जानकारी होते ही परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।
अस्पताल के बाहर इस जनरेटर के ऊपर नवजात के शव को रखे जाने का लगाया आरोप
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के कोटवा कला स्थित एक निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद हड़कंप मच गया। घटना के बाद अस्पताल संचालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
Trending Videos
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल कर्मियों ने नवजात के शव को एक डिब्बे में बंद कर लिफाफे में रख दिया और उसे जनरेटर के ऊपर रख दिया। इस अमानवीय व्यवहार की जानकारी होते ही परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त अस्पताल पर पहले भी लापरवाही के आरोप लग चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से संचालक मनमानी करते रहे। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।