{"_id":"6a6a6517c747a0d6810040b4","slug":"crocodile-spotted-at-rajpur-ghat-on-the-chhoti-gandak-river-panic-among-villagers-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-164730-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: छोटी गंडक के राजपुर घाट पर दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: छोटी गंडक के राजपुर घाट पर दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत
Thu, 30 Jul 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथौली। रामकोला क्षेत्र के छोटी गंडक नदी स्थित राजपुर घाट पर बुधवार सुबह मगरमच्छ दिखाई देने से आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने नदी किनारे मगरमच्छ को बैठे देखा। लोगों की आहट मिलते ही वह नदी में चला गया।
यह खबर फैलते ही ग्रामीणों ने एक-दूसरे को सतर्क रहने की सलाह दी। लोगों का कहना है कि राजपुर घाट पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग स्नान करने, पशुओं को पानी पिलाने और अन्य घरेलू कार्यों के लिए पहुंचते हैं।
ऐसे में मगरमच्छ की मौजूदगी से किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। वन विभाग हरकत में आ गया है। मौके पर आई वन विभाग की टीम को मगरमच्छ तो नहीं दिखा,लेकिन टीम के सदस्यों ने बताया कि नदी का जलस्तर जब बढ़ता है तो नदियों व नालों में मगरमच्छों की आवक बढ़ जाती है। इस लिए नदी के किनारे लोगों को आने से बचना चाहिए। मछली का शिकार या अन्य गतिविधियों के लिए नदी के तरफ जाने से लोगों को मना किया। नदी के किनारे वन विभाग चेतावनी बोर्ड लगवाने की तैयारी में है। इसके पहले बांसी नदी में मगरमच्छ कई लोगों पर हमला कर चुके हैं।